विज्ञापन

प्रयागराज शहर

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तीन नदियों का संगम जहां
        
                                                    
                            
है दृश्य विहंगम जहां
जहां पावन यमुना की धारा है
जहां गंगा का किनारा है
जहां सरस्वती अन्तर्ध्यान है
जहां मिलता सबको ज्ञान है
महादेवी,फिराक की कर्म स्थली
निराला,बच्चन की कर्म स्थली
पंत,धर्मवीर भारती की कर्म स्थली
नया नाम प्रयागराज है
जहां के लोग करते राज हैं
नेहरू, इंदिरा,विश्वनाथ प्रताप जहां से हैं
अमिताभ,नरगिस आदित्य जहां से हैं
जिलाधिकारियों का खान यह शहर है
साहित्य की धारा बहती यहां हर प्रहर है
बड़ा प्यारा, बड़ा न्यारा यह शहर है
मैं गया १९८७ में जहां
आनन्द भवन है जहां
ईंट ईंट करता इसका बखान है
जिसे जानता जहान है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3563 कविताएं

View Profile