एक पावन व्रत हमारा
सबसे सुंदर सबसे न्यारा
सबसे प्यारा
राज दुलारा
मनाता संसार सारा
हुआ बिहार से शुरू
वही बिहार जो रहा जगत गुरु
कहते उसे छठ पर्व महान
जिसे जानता जहान।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'