बनो नेक इंसान
ओ मेरे देश के जवान!
करो कुछ बड़ा बलिदान
करो कुछ शिक्षा दान
ओ बलवान इंसान!
बदलो हिंदुस्तान
करो कुछ नव निर्माण
धरा को बनाओ स्वर्ग से सुंदर स्थान
अपनी प्यारी धरा को बनाओ पावन स्थान
देश प्यार, विश्व प्यार के भाव जगाओ
हमारे हिंदुस्तान में रामराज पुनः लाओ
अनुशासन और अच्छा बनाओ
स्वयं को और अच्छा बनाओ
धरा को सुगन्धित पुष्प बनाओ।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'