विज्ञापन

मेरा शहर मुजफ्फरपुर

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सच्चे प्यार का शहर
        
                                                    
                            
लीची के मीठास का शहर
जानकी जी के प्रयास का शहर
राजेन्द्र प्रसाद के कर्म विन्यास का शहर
दिनकर जैसे कलमकार का शहर
सहज कुमार के हुंकार का शहर
जे.पी.कृपलानी के पुकार का शहर
जार्ज फर्नांडीज के दहाड़ का शहर
बाबा गरीबनाथ के आशीर्वाद का शहर
खुदीराम बोस के क्रांतिकारी आगाज का शहर
मेरे दमदार आक्रोशित आवाज का शहर
पूरे एशिया के व्यापार का शहर
बेनीपुरी के इजहार का शहर
है हमारा प्यारा राज दुलारा शहर
मजबूत मुहब्बत का शहर मुजफ्फरपुर
है यहीं मेरा भीखनपुर
है नहीं पटना, छपरा, बलिया से दूर
आप भी एक बार आईए
लीची का स्वाद लेकर जाईए
फिर बार बार आइएगा
मुजफ्फरपुर का गुण गाइयेगा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
7 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all