विज्ञापन

मेरा गांव देखो

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हमारे गांव की सुंदरता देखो
        
                                                    
                            
हमारी संस्कृति की सुंदरता देखो
गांव का सुबह-शाम देखो
गांव में मेरा नाम देखो
वातावरण सुंदर सुहानी देखो
गांव की जिंदगानी देखो
चितकबरी गाय देखो
चितकबरी नील गाय देखो
है कितना सुंदर मेरा गांव देखो
मेरे गांव के पीपल का छांव देखो
आम और अमरुद का उद्यान देखो
मेरे गांव के आम के बागान देखो
है बसा बैरिया बलिया में गांव मेरा
है गुदरी सिंह के टोला गांव मेरा
मेरे गांव का ईमान देखो
मेरे गांव में हिंदुस्तान देखो
मेरे गांव में मेरा मकान देखो
मेरे गांव के खेत खलिहान देखो
मेरे गांव में रहते हैं भगवान देखो
मेरे गांव में भगवती माई हैं
मेरे गांव में निमिया माई हैं
मेरे गांव में मेरे भाई हैं
मेरे चाचा बाबा और माई हैं
मेरा गांव पुर्वजों की कमाई है
मेरे गांव में ज्ञान की रोशनी आई है।
- सहज कुमार
13 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all