मैं समता ममता एकता का गीत गाता हूं
मैं हिंदुस्तान के अखंडता का गीत गाता हूं
मैं गंगा के मैदान से आता हूं
मैं स्वाभिमान का गीत गाता हूं
मैं साहस वीरता का गीत गाता हूं
मेरे रग रग में मेरा हिंदुस्तान बसा है
मेरे रग रग में ईमान बसा है
मैं भारत मां का गीत गाता हूं
मैं गंगा मां की गीत गाता हूं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'