उत्तरी बिहार में आईए
स्वर्ग का दर्शन करके जाइए
यहां गंगा का उपजाऊ मैदान है
नेपाल तक फैला हिंदुस्तान है
गंडक, कोसी,बागमती
घाघरा,महानदी
जैसी नदियां बहती हैं
आओ देखो हमें कहती हैं
यहां मधुबनी पेंटिंग है
जिसका टाप का रेटिंग है
कृषि योग्य भूमि और उद्योग है
प्रकृति का गजब यहां संयोग है
उत्तरी बिहार की राजधानी
सांस्कृतिक,साहित्यिक राजधानी
वाणिज्यिक राजधानी
हमारा प्यारा मुजफ्फरपुर है
जो पटना से नहीं दूर है
हिंदुस्तान का कोहिनूर है
यहां खुदीराम जैसे शूर हैं
लीची आम अमरूद भरपूर है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'