प्यारे,दुलारे हमारे हिंदुस्तान
से सुंदर है कौन वह स्थान?
किसके पास रामायण, गीता है?
किसके पास राम और सीता हैं?
किसके पास वेद,पुराण,कुरान है?
किसके पास शिवा,राणा,चौहान हैं?
किसके पास तीन समंदर है?
गंगा, यमुना किसके अंदर हैं?
किसके पास हिम्मती हिमालय है?
किसके पास नालंदा विश्वविद्यालय है?
किसके पास बागी बलिया है?
किसके पास त्यागी बलिया है?
किसके पास बागी बैरिया है?
किसके पास भृगु स्थान है?
किसके पास मंगल पांडे जवान है?
किसके पास गंगा का मैदान है?
कौन वह स्वर्ग से सुंदर स्थान है?
बस वह एक हमारा हिंदुस्तान है?
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'