कर्ण आएंगे
कृष्ण आएंगे
जब वे आएंगे
जग का कल्याण करेंगे
हम कर्म करेंगे
हम कर्ण बनेंगे
हम कृष्ण बनेंगे
तभी जग का कल्याण होगा
जब हर जन कर्ण सा होगा
जब हर जन कृष्ण सा होगा
तभी हमारा कल्याण होगा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'