हिंदी है भारत मां के शीष पर ताज
हिंदी की आवश्यकता है आज
हिंदी है तृतीय स्थान पर
लाना है इसे प्रथम स्थान पर
कब आएगी यह प्रथम स्थान पर?
जब हम हिंदी बोलेंगे,लिखेंगे
जब हम हिंदी सीखेंगे।
पहले पूरे हिन्दुस्तान में
इसको सम्मान दो
तब सारे जहान में
इसको सम्मान दो
हिंदी को वह मान दो
जो मां को देते हो
जो पिता को देते हो
जो गुरू को देते हो।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'