विज्ञापन

हमारा हिंदुस्तान

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जहां सुबह सुबह हर दिल में
        
                                                    
                            
हर महफिल में
गूंजता राष्ट्र गान है
हां, वहीं हमारा हिंदुस्तान है
जहां सुबह सुबह हर विद्या मंदिर में
गूंजता राष्ट्र गान है
जहां भोरे भोरे हर मस्जिद में
गूंजता अजान है
वहीं हमारा हिंदुस्तान है
जहां भोरे भोरे
होत सवेरे
गूंजता नाम हनुमान है
हां, वहीं हमारा हिंदुस्तान है
जहां भोरे भोरे
गूंजे हनुमान चालीसा
जहां भोरे भोरे
घूमें राम, श्याम,ईशां
जहां हर शिवालय
हर देवालय
में लगे जयकारे
जहां जगह जगह जनता जय श्री राम पुकारे
जहां, जगह जगह जनता जय जय हनुमान पुकारे
जहां पत्थर पत्थर में भगवान हैं
हां, वहीं हमारा हिंदुस्तान है
जहां की मिट्टी सोना, चांदी, हीरा समान है
जहां घट घट में बसते भगवान हैं
हां, वहीं हमारा प्यारा हिंदुस्तान है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
10 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all