न हम हिंदू हैं,न हम मुसलमान हैं
हम तो सभी सदा से सर्वत्र समान हैं
हम तो सभी सदा से सीधे साधे इंसान हैं
रंग एक हैं हमारे
ढंग एक हैं हमारे
लहू का रंग एक है
आत्मा का रंग एक है
हृदय हमारे एक हैं
चांद एक है
सूरज एक है
अंबर एक है
अवनी एक है
मुंह एक है
नाक एक है
जीभ एक है
शीष एक है
ललाट एक है
स्वर एक है
भले धर्म अनेक हैं
पर हम सब एक हैं
हिंदुस्तान एक है
भगवान एक हैं
तो मत करो हिंदू मुसलमान
मत कहो हिंदू मुसलमान
हैं सभी सदा से एक समान।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'