विज्ञापन

गया पावन स्थली

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गया पर्यटन स्थली
        
                                                    
                            
गया पावन स्थली
गया मोक्ष स्थली
गया ज्ञान स्थली
हर वर्ष पितृपक्ष मेला यहां लगता है
हर वर्ष गया शहर दुल्हन सा सजता है
जगमग जगमग जगमगाता गया है
चकमक चकमक चमचमाता गया है
लगता स्वर्ग आया अवनी पर एक और नया है
आते हैं पिंडदानी सारे संसार से
रहते हैं घूमते हैं सारे बड़े प्यार से
फल्गु नदी के किनारे
करके पिंडदान जाते सारे
लगाते "जय विष्णु" के नारे
सत्य,निष्ठा,आस्था के सहारे
जीते गया वासी हर प्रहर हैं
सम्मान,समर्पण,सेवा,संस्कार से सजता शहर है
आ गए हम हों इंद्रपुरी में
घूम रहे हम हों जैसे देवपुरी में
ऐसा लगता जैसे सामने खड़े ईश्वर हैं
रात भर,दिन भर जगता यह शहर है
देव बन पिंडदानी यहां उतरते हैं
भगवान विष्णु कष्ट सबका यहां हरते हैं
जंगम तीर्थ गया में सात पुरखे हमारे तरते हैं
जग से सभी एक दिन जाते हैं
पर जीवात्मा सद्गति यहीं पर पाते हैं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
6 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile