विज्ञापन

यही वह पर्व है जहां डूबते सूरज को पूजा जाता है

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सबसे बड़ा त्यौहार
        
                                                    
                            
है छठ का त्यौहार
है विज्ञान इसका आधार
पुत्र प्राप्ति के लिए
सुख प्राप्ति के लिए
मनाते हैं हम छठ त्यौहार
आते हैं हम घर लेकर अवकाश
है दूर-दूर तक फैला छठ का प्रकाश
है सबसे पावन पर्व यह महान
खुश होते हैं इसमें बच्चे,बुढ़े,जवान
बनता ठेकुआ,पुड़ी और खजूर
होते हैं हम आज अहंकार से दूर
बच्चे ललचते फल फूल खाने को
और लपकते घाट तक जाने को
मम्मी कहती अर्घ देने दो
सूरज भगवान को उगने दो
रहती सबकी नजर
डूबते,उगते दिनकर पर
यही वह पर्व है जहां डूबते सूरज को पूजा जाता है
यही वह पर्व है जहां उगते सूरज को पूजा जाता है
कोमल कलियां मुस्काती और खिलखिलाती हैं
ठेकुआ, खजूर की मीठास अंबर तक जाती है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
26 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile