कुछ लोग बन रहे हैं राम
और घनश्याम
चंदा चुरा कर
देश चुरा कर
दिल चुरा कर
दंगा फैला कर
विचार गंदा फैला कर
झगड़ा लगा कर
अरे! बनो राम
और घनश्याम
प्यार की गंगा बहा कर
ज्ञान की गंगा बहा कर।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'