है भोजपुरी प्यारी भाषा
सारे जग से न्यारी भाषा
सारे जग की दुलारी भाषा
जब बोले बिहारी
पड़े सब पर भारी
यू पी, झारखंड में
विश्व के कई खंड में
गूंजे भोजपुरी भाषा
नेपाल,मारीशस में
फिजी,सूरीनाम में
गुयाना,त्रिनिदाद में
टोबेगो,दक्षिणी अफ्रीका में
भोजपुरी बिना फीका मैं
जब भोजपुरी बोली जाती है
प्यार से,ध्यान से सुनी जाती है
चलचित्र की दुनिया में
पूरी दुनिया में
गूंजती है शान से
पूरे अरमान से
भक्ति के गीत
शक्ति के गीत
शारदा सिन्हा के गीत
बलेशर यादव के गीत
वीरेंद्र मिश्र के गीत
गूंजते हैं आसमान में
और सारे जहान में
भिखारी ठाकुर की भाषा रही
इसे बोलता है पूरी मही
पवन, भारत शर्मा,खेसारी
मालिनी, कल्पना पटवारी
उदित नारायण, मैथिली, देवी जब गाएं
अंबर झुक जाए
भोजपुरी में मीठास है
भोजपुरी से आस है
भोजपुरी पर विश्वास है
भोजपुरी की कविता
सहज कुमार की कविता
सागर की कविता
जब पढ़ी जाएं
लोग पागल हो जाएं
रविकिशन जब गाएं
लोग वाह-वाह चिल्लाएं
भोजपुरी के नाम पर है भोजपुर जिला
भोजपुरी का आंगन देखो खुला खिला खिला
भारत मां के आंचल में भोजपुरी इतराए
बलिया, देवरिया, आरा, बक्सर है गढ़ इसका
छूट गया बोलो नाम किसका?
भोजपुरी भारत के संसद भवन में बोली जाती है
यह भाषा पूरे दिल से बोली जाती है
भोजपुरी! आपको नमस्कार
है आपसे सारा संसार।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'