कौन कहता है कि लेकर अवतार
मां दुर्गा करेंगी शत्रुओं का संहार?
बेटियों!तुमको दुर्गा बनना होगा
बेटियों! तुमको मां काली बनना होगा
राक्षसों का संहार करना होगा
तुमको झांसी वाली रानी बनना होगा
तुमको दुष्टों का संहार करना होगा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'