विज्ञापन

उस शहर को मेरा प्रणाम

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            है हिंद का कोहिनूर प्यारा
        
                                                    
                            
सारे शहरों का दुलारा
सारे संसार का राजदुलारा
सबसे सुंदर और प्यारा
सबका सदा सहारा
देहात और शहर
दोनों मिलकर
बना मुजफ्फरपुर शहर
लगता जैसे हो अपना घर
लगता जैसे उतरा अंबर
आज अवनी पर
लगता स्वर्ग से सुंदर
स्वर्ग से प्यारा
सबसे सुंदर
सबसे न्यारा
है मुजफ्फरपुर हमारा
सुबह सुबह सूरज संवर कर
बन ठन कर,उग कर
बनाए इसको और प्यारा
बसते प्यारे प्यारे लोग यहां
बसते बाबा गरीबनाथ यहां
बाबा बनाएं इसको और प्यारा
जो यहां आया
प्यार पूरा पाया
लीचीपुरम का मीठास पाया
आस और विश्वास पाया
कोई कहीं से यहां आए
प्यार पूरा-पूरा पाए
है यही इसकी पहचान
यहां 'सहज कुमार ' के गूंजे गान
इससे है हिंदुस्तान
साहित्य में,संस्कृति में,
राजनीति में,प्रीति में
व्यापार में
प्यार में
सारे संसार में
रखता प्रथम स्थान
रखता अलग स्थान
उस शहर को मेरा प्रणाम
उस शहर को मेरा सलाम।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
4 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11223 कविताएं

View Profile