आइए आप हमारे बिहार में
होगी नहीं कमी सेवा सत्कार में
सुंदर सुंदर सड़कें
चम चम चमके
दम दम दमके
जैसे स्वर्ग से सजा संसार है
मंदिरों मस्जिदों से सजा बिहार है
गिरिजा घरों,गुरुद्वारों से सजा बिहार है
लोगों का सुंदर व्यवहार है
यहां भेदभाव नहीं है
यहां अभाव नहीं है
यहां कुप्रभाव नहीं है
जलवायु भी सुंदर है
लोग भी सुंदर हैं
नदियां पावन हैं
वातावरण मन लुभावन है
यहां सहज कुमार के गूंजते गौरव गान हैं
गंगा यमुना का मैदान है
बागमती गंडक का मैदान है
नदी निरंजना का मैदान है
सुंदर सुंदर खेत खलिहान हैं
सबका विकास की ओर ध्यान है
शाही लीची के बड़े बड़े बागान हैं
आम अमरूद के बड़े बड़े बागान हैं
सीतामढ़ी में जानकी स्थान है
वहीं बगल में पुनौरा धाम है
यहां हलेश्वर धाम है
बाबा गरीबनाथ का मंदिर है
विष्णु पद मंदिर है
महाबोधि मंदिर है
वैशाली में नालंदा का अवशेष है
यहां सब कुछ विशेष है
रूनीसैदपुर में बालुशाही है
गया में तिलकुट लाई है
और अनारसा मिठाई है
मुजफ्फरपुर,हाजीपुर है
जो पटना से नहीं दूर है
हर जिले में डीएवी स्कूल है
लोग यहां के कूल हैं
बाबा बम-भोले का त्रिशूल है
मुजफ्फरपुर में भीखनपुर है
लिट्टी चोखा भी भरपूर है
प्यार भी भरपूर है
आइए हमारे बिहारी प्यार में
आप आइये हमारे बिहार में।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'