विज्ञापन

बलिया का ददरी मेला

Ankit

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गंगा मां के किनारे आओ
        
                                                    
                            
ददरी मेला देख कर जाओ
बागी बलिया में लगती है भीड़ भारी
बागी बलिया की धरती प्यारी
आते यहां लाखों बिहारी
आते यहां लाखों व्यापारी
ददरी मेला की संस्कृति सबसे न्यारी
हिंदुस्तान का दूसरा सबसे बड़ा मेला
देखो,पशुओं का सबसे बड़ा मेला
लिट्टी चोखा चटनी चाट खाइये
ददरी मेला में आइये
पावन गंगा में नहाइये
जहां भारतेंदु आए
उन्नति की अलख जगाए
जहां बड़े बड़े कलाकार
जहां बड़े बड़े संगीतकार
अपनी कला दिखलाएं
जहां गूंजता संगीत है
जहां नाटक और गीत है
होता एकता का संगम जहां
होता मानव ममता संगम जहां
होता मानव समता का संगम जहां
जिसे जानता जहान है
जहां गूंजते "सहज"के मधुमय गान हैं
उस मेला में आइये
एकता के गीत खाइये।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile