एक सुकून सा लगता है
जब तेरा ख्याल दिल को छूटा है
जैसे तू मेरे आस-पास रहता है
ये हवाएं कुछ कहती हैं
फूल कलियों में तेरी छवि दिखती है
तू रहता हे मेरे दिल में धड़कन की तरह
तू महकता हे मेरे जिस्म में उपवन की तरह
पहन कर तेरी यादों का गहना
चनचल नदियों की तरह ऊछलना
अच्छा लगता हैं
अच्छा लगता हैं
जब तू मेरी आखों में समां कर
मेरी अँधेरी राह को प्रशश्त करता हैं
मुझमे बस तू ही तू
मेरी रात तू, मेरी सुबह तू
मेरी ज़िन्दगी की हर ख़ुशी में तू
बस मेरा वज़ूद तू
वज़ूद तू