राम-भक्ति की ज्योति जलाकर,
तुलसी ने जग राह दिखाई।
‘रामचरितमानस’ की रचना,
घर-घर में मर्यादा लाई।
सरल शब्द, पावन विचार,
जन-जन के मन में बसते हैं।
राम नाम के मधुर सहारे,
दुख के बादल छँटते हैं।
भक्ति, प्रेम और धर्म-पथ का,
तुलसी ने संदेश दिया।
राम-कथा के दीप जलाकर,
जीवन को आलोक दिया।
तुलसी जयंती पर शत-शत,
नमन करें उस संत महान।
जिनके शब्दों में आज भी,
जीवित हैं श्रीराम भगवान।
- अनिता चतुर्वेदी 'मनस्वरा