विज्ञापन

कहां ढूंढू तुम्हे जब मुझमें तुम हो

Anila Virnave

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रक्त रक्त में तुम हो
        
                                                    
                            
श्वास श्वास में तुम हो
हृदय हृदय में तुम हो
कहाँ ढूँढूँ तुम्हें जब मुझमें तुम हो ।

रोम रोम में तुम हो
नाड़ी नाड़ी में तुम हो
वाणी वाणी में तुम हो
कहां ढूंढू तुम्हे जब मुझमें तुम हो ।

चक्षु चक्षु में तुम हो
ख्याल ख्याल में तुम हो
स्वप्न स्वप्न में तुम हो
कहां ढूंढू तुम्हे जब मुझमें तुम हो ।

काया काया में तुम हो
छाया छाया में तुम हो
अंतर्मन में भी तुम हो
कहाँ ढूँढूँ तुम्हें जब मुझमें तुम हो।

धड़कन धड़कन में तुम हो
जीवन जीवन में तुम हो
सत्य तुम ही, दर्पण में तुम हो
कहाँ ढूँढूँ तुम्हें जब मुझमें तुम हो।
-अनिला विर्णवे
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile