विज्ञापन

राधा का जन्मदिन

anil rana

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            राधा का जन्मदिन
        
                                                    
                            
जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी राधा,
तुम्हारी खुशियों में कभी न आए कोई बाधा।
हर पल मुस्कुराती रहो, मेरी प्यारी राधा,
चाहूँ तुम्हें उम्र भर, यही है मेरा इरादा।।
मेरी धड़कनों में तुम्हारा एहसास रहे, मेरी प्यारी राधा,
हर जन्म में तुम्हारा साथ मिले, यही है मेरा वादा।
तुम्हारा जीवन खुशियों से गुलज़ार रहे, मेरी प्यारी राधा,
नदी के किनारों-सा हमारा साथ रहे, यही है मर्यादा।।
तुम्हारी सुंदर आँखों का उजाला बना रहे, मेरी प्यारी राधा,
तुम्हारे होंठों पर मुस्कान खिलती रहे, आज से भी ज्यादा।
तुम्हारे संग हर मौसम सुहाना लगे, मेरी प्यारी राधा,
तुम्हारे बिन जीवन की हर खुशी, लगती है आधा।।

तुम्हारे हर ख्वाब को हकीकत बनाना है, मेरी प्यारी राधा,
हर कदम पर तुम्हारा साथ निभाना है, यही है मेरा वादा।
तुम्हारी हर खुशी में मेरी खुशी, मेरी प्यारी राधा,
तुमसे ही रोशन मेरी दुनिया, तुमसे ही मेरा जीवन ज्यादा।।

तेरी हँसी से महके हर सुबह, मेरी प्यारी राधा,
तेरे साथ ही स्वर्णिम लगे, जीवन का हर वादा।
जन्मदिन पर बस दुआ है इतनी, मेरी प्यारी राधा
जन्मों जन्मों तक मिलना है तुमसे—यही है दिल का इरादा।।
-अनिल राणा 
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all