विज्ञापन

मेरी खामोशियों से जो मेरे हुए

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कुछ उजाले मेरे पास आने लगे
        
                                                    
                            
मेरी बदहाली सबको दिखाने लगे
सिर्फ मै ही सबब हूं तेरे हाल का
हाल ए दिल तुम मुझी से छिपाने लगे
कुछ पुराने फफोले बुझे भी नहीं
आग फिर तुम नई क्यों लगाने लगे
याद क्या आ गया,तुमको रोते हुए
आँसुओं में भी तुम मुस्कराने लगे
रूठकर रात को जो चला जाता है
सुबह पाता हूं उसको सिरहाने लगे
जब गए दोस्त सब,साथ छोड़ा नहीं
और मुझको ही तुम आजमाने लगे
रंग जीवन में जिनके है नाचीज़ से
रंग मुझको ही अपना दिखाने लगे
मेरी खामोशियों से जो मेरे हुए
मेरे लफ्जों से अब दूर जाने लगे
परवाने बेजार थे,जब शमां थी बुझी
जल उठी तो ये कितने दीवाने लगे
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10485 कविताएं

View Profile