विज्ञापन

बदलना पड़ा मुझे

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खुद में जुनून पैदा करना पड़ा मुझे
        
                                                    
                            
मैं गुल हूं इस वहम से मुकरना पड़ा मुझे
हर सांस जिस दुनिया से मुखालिफ रहे आए
हर काम उसकी तर्ज पर करना पड़ा मुझे
हसरत लिए फूलों की महक की, दीदार की
कांटों भरी राहों से गुजरना पड़ा मुझे
किरदार के तकाजे पत्थरदिल बना गए
ख़्वाबों में ही शीशे में उतरना पड़ा मुझे
गर्दिश की ताप से जो उड़े जिंदगी के रंग
लहू के रंग से सभी भरना पड़ा मुझे
जब मन के मुआफ़िक चले,हालात भी बिगड़े
खातिर जमीर के फिर सुधरना पड़ा मुझे
हम आफताब की तरह रौशन न हो सके
पर शबे वक्त फिर भी ढलना पड़ा मुझे
सोचा था कि बदलेंगे,तुम्हारे का कभी ख्याल
बदले न तुम तो खुद को बदलना पड़ा मुझे
गैरों की बात क्या थी,खुद से कभी कभी
अपने वजूद के लिए लड़ना पड़ा मुझे
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all