विज्ञापन

इश्क का क्या है कई बार हुआ करता है

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इश्क का क्या है कई बार हुआ करता है
        
                                                    
                            
एक तूफान कई घर तबाह करता है
ये तो अक्सर हुआ कश्ती को छोड़ने वाला
डूबने लगता है दरिया में जब उतरता है
दिल बहल जाता है इन बेफिजूल बातों से
कहने वाला नहीं खुद इनपे यकीं करता है
जितनी रौनक है बागवान की बदौलत है
वरना सावन में भी चमन कोई उजड़ता है
पत्ता महफ़ूज़ है शजर की निगहबानी में
डाल से टूटकर तो दर बदर भटकता है
बिछा रखे सुनहले जाल,दाने चुगने को
परिंदा चुगने गया,आगे फिर क्या होता है
मोहब्बतों से ही मैं अपना दिल बहला लेता
ये आगे चलके मगर दिल उदास करता है
वो गाफिल भटकता रहा गुमनाम गलियों में
कोई घर पर मगर उसके लिए तरसता है
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7573 कविताएं

View Profile