विज्ञापन

अपने बेगाने कौन हैं पहचान आ गए

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिल के समंदरों में जब तूफान आ गए
        
                                                    
                            
हम मयकदे में ले के अपनी जान आ गए
दिल लूटने वाले कभी तन्हा नहीं चलते
फिर मेरे घर लिए कई नुकसान आ गए
इतनी हवाएं तेज थीं दरख़्त डर गए
सर पर मेरे टूटे तो आसमान आ गए
घर से चले सफर को तो नाजुक थे दिल के हम
दुनिया में हो के, कितने सख्तजान आ गए
दोहराए थे मुश्किल सवाल इम्तिहान को
मुश्किल हुई सवाल सब आसान आ गए
उल्फ़त के चमन में जिन्हें जगह नहीं मिली
उनमें से बहुत हुस्न की दुकान आ गए
कसती है बिन बताए जिंदगी कसौटी पर
तैयारी कुछ नहीं है इम्तिहान आ गए
ए गर्दिशे अय्याम तेरा एहतराम है
अपने बेगाने कौन हैं पहचान आ गए
26 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11235 कविताएं

View Profile