विज्ञापन

मैं खुद को समझा न सका फिर

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खुद को मैं समझा न सका फिर
        
                                                    
                            
इस दिल को बहला न सका फिर
हम थे तुम थे ,और जमाना
एक हकीकत ,एक अफसाना
ऐसा मोड़ सफर में आया
बच जाना या जान से जाना
तुमसे होकर दूर भी आखिर
किसी का भी कहला न सका फिर
याद है धुँधली पर कायम है
पत्थर पर गिरती शबनम है
दर्द है ज्यादा चैन ही कम है
जीवन में वापस आकर भी
कोई कमी है कोई सितम है
मैं बेहतर हूं ,पर बदतर हूं
इस सच को झुठला न सका फिर
आग लगी जो बुझ ना पाई
यूं तो किस्मत भी पछताई
बहती है जब जब पुरवाई
वो ग़मगीन हुई जाती है
छूकर ज़ख्मों की गहराई
जिनको मैं सहला न सका फिर
39 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4214 कविताएं

View Profile

Priyanshu Saini

1 कविता

View Profile

N manglam

371 कविताएं

View Profile

Gurdeep Singh

143 कविताएं

View Profile

Pradeep Mukherjee

1236 कविताएं

View Profile

Bhupendra Kumar

8 कविताएं

View Profile