विज्ञापन

पग पीछे न जाए

Anil Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शूर वही, जो सत्य-पंथ पर,
        
                                                    
                            
हँसकर शीश चढ़ाए।
संकट चाहे लाख खड़े हों,
पग पीछे न जाए।।

सुर वह, जिसकी मधुर तान से,
मन का तम मिट जाए।
सूखे अधरों पर मुस्कानें,
जीवन-गीत सुनाए।।

सूर भले ही नयन-विहीन हो,
दुनिया को समझाए।
बाह्य-नयन जब राह न देखें,
अंतर-दीप दिखाए।।

शब्द तीन हैं, अर्थ अनोखे,
अद्भुत भाव समाए।
शूर हृदय हो, सुरमय जीवन,
सूर-दृष्टि पग पाए।।

-पंडित अनिल
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all