विज्ञापन

घुटते जाएँगे

Anil Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            घुटते जाएँगे
        
                                                    
                            

हम विराने में ही घुटते जाएँगे
राम जाने किस किनारे जाएँगे।

सामने जो है नहीं उनकी ख़बर
बाद मरने के वो ढूँढे जाएँगे।

सुब्ह उग के शाम को सूरज ढला
खुद को ढलते हम भी देखे जाएँगे।

ज़ुर्म की आँधी चली है हर तरफ़
देखिएगा दूर उड़ के जाएँगे।

अनसुने रह जाएँगे बेशक़ अनिल
दिल की हम फिर भी सुनाते जाएँगे।
-पंडित अनिल
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all