विज्ञापन

थक जाना फिर भी मत रुकना;जीवन है बढ़ते जाना

Anil Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            थक जाना फिर भी मत रुकना;जीवन है बढ़ते जाना,
        
                                                    
                            
अपनी पीड़ा अपने दुख को,दोस्त कहीं मत बतलाना।
राह न देगा कोई तुमको;सबकी अपनी चालें हैं,
सबसे है आसान जगत में,अपने मन को समझाना।।

रिश्तों की जिस भूल भूलैया में;मन खोया रहता है,
उन रिश्तो के मन में अपना टाटा होया रहता है।
सोच-समझ कर दौड़ो हिरना;रेत लगेगा पानी सम,
झूठी आस लगाए तुम बिन मौत कहीं मत मर जाना।।

फूल खिलेंगे उसे रस्ते पर; जिससे होकर वीर गए,
जो दुश्मन की छाती को,अपने नख-दंत से चीर गए।
धरती बंदन उनका करती;स्वयं पखारे चरण यहाँ,
जिसने सीखा है धरती की,सेवा में नित झुक जाना।।
-पंडित अनिल
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all