विज्ञापन

रक्षा बंधन

Anant Mathur

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रक्षा बंधन एक ऐसा अनमोल और पवित्र बंधन है
        
                                                    
                            
जिसमे भाई बहन का अनंत प्यार छिपा है
राखी भाव का भावनाओं का त्योहार है
श्रावन मास की पूर्णिमा को आता ये त्यौहार है
बहने अपने भाई के रक्षा सूत्र बांधती है
और भाई बहन को संकट मे रक्षा का वचन देता है
जब भाई बहन का मिलन एक लम्बे समय बाद होता है
तो दोनों के बीच भावनाओं का ज्वार उमड़ता है
राखी मिठाई और उपहार इत्यादि तो एक बहाना है
असली अवसर है ये प्यार का
और भावनाओं को व्यक्त करने का
जब फौजीयों के राखी बांधने बहने पहुंचती है
या उनके पास बहनो की भेजी हुई राखियाँ जब पहुंचती है
तो बड़ी मुश्किल से ही एक फौजी अपनी भावना के ज्वार को रोक पता है
राखी का मूल्य उसकी कीमत नहीं
एक बहन का भाई के प्रति प्यार है
रेशम की यह डोरी जिसमें भाई बहन का प्यार है बस्ता
एक भाई का राखी के बिना दिल सूना सूना सा लगता
नहीं है ये मात्र उपहार का त्यौहार
ये तो है अनंत प्रेम और भावनाओं का त्यौहार
 
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all