दिल दीवाना होगा जिसका मेरे लिए
वो हमसे मुहब्बत कर के बड़ा पछताएगा
दिल लगाना , दिल बेकाबू करना
नींद गंवाना , भूखे प्यासे रहना
हंसती गाती ज़िंदगी को
जहन्नुम कर देना , दिन रात दुआ करना
दवा न लगना अच्छा खासा सुख
चैन खो देना , इतने ज़ुल्म खुद ही
खुद पे करना , यारो ये हमसे
न हो पाएगा !!