मैं टूटा - टूटा वो तारा हूं
जिसको देख के मांगती दुनियां अपनी
मुराद !
किसी ने ये सोचा न आखिर क्या गुजरी
उस वक़्त जब जुदा हुआ मुझसे अपनो का
साथ !
मैं टूटा - टूटा वो तारा हूं
हाय किस्मत की कैसी ये लेखनी है
जग अपनी झोली भरने मुझे टूटता देख
दुआ है करता
मै करूं किस के सामने ये इंतजा
की मुझको भी दर्द हुआ !
मै टूटा - टूटा वो तारा हूं !!