क्या खोया हमने क्या पाया
खाली हाथ भेजा था नीली छतरी वाले ने
खाली हाथ ही लौटाया
फिर भी लड़े - झगड़े हम
लड़ - झगड़के भी देखिए कुछ हाथ न आया
सब छूटना है सब जानते है
फिर भी न छूटती जाने क्यों
मोह माया !
क्या खोया हमने क्या पाया
न जन्म देने वाली मां के हुए हम
न हमने पिता का भी साथ निभाया
शादी - ब्याह के बाद जाने क्या हुआ
बचपन में साथ पले बढ़े बहन - भाई
के रिश्तों को भी भुलाया !
क्या खोया हमने क्या पाया!!