दिल को मेरे तेरी ही तमन्ना
दिल को मेरे तेरा ही इंतज़ार
लो कह दिया मैने ये आज
हा मुझको है तुझे से प्यार !
न ज़माने की परवाह
न रुसवाई का डर
प्यार तो है ख़ुदा का दर
यहां न मिली जो राहें मुहब्बत कि मंजिल
मिल ही जाएंगे हम कयामत के बाद
हा मुझको है तुझ से प्यार !
काफ़ी है इक तू इक मै
मिल के बनाएंगे हम इक नया संसार
रौशन अपना जहां होगा
बस प्यार ही प्यार वहां होगा
हा मुझको है तुझसे प्यार !!