तुझसे आंखे चार कर लूं , दिल चाहता है
मोहब्बत इक बार कर लूं ।
सारी सरहदें पार कर लूं , दिल चाहता है
मोहब्बत इक बार कर लूं ।
उनसे बाते हजार कर लूं , दिल चाहता है
मोहब्बत इक बार कर लूं ।
शर्मो - हया को हटा के इकरार कर लूं ,
दिल चाहता है , मोहब्बत इक बार कर लूं ।
उनका हर इक रंग खुद में भर लूं ,
दिल चाहता है मोहब्बत इक बार कर लूं ।