दिल की कलम से अपने जिगर के लहू से
इक कहानी लिखी
खूबियां लिखी कमियां लिखी
हंसी लिखी ग़म लिखे
अपने लिखे पराए लिखे
खुशनसीबी लिखी तक़दीर के सितम लिखे
सफर के राही लिखे तन्हाइयां लिखी
नाम लिखा गुमनामी लिखी
यूं हमने दस्ताने जिंदगानी लिखी !!