वासत्विकता की नीरसता में जाने कैसा आकर्षण है
खादी के कुर्ते के जैसा झोले जैसा अपनापन है
घर की गुड अदरक की चाय बीमारी में मूँग की खिचड़ी
सरसों तेल की मालिश जैसा इक आराम का आश्वासन है
छज्जू के चौबारे वाला कथन सटीक बैठता है भई
सपनों की नगरी से प्यारा मन को अपना घर- आँगन है
व्यंजन छत्तीस तरह के भी हों चॉंदी की थालियाँ सजी हों
दाल- भात तरकारी मॉं के हाथ की मिल जाए बस मन है
सुन्दर छवि बुद्धि कुशाग्र धन दौलत कुल और वंश बड़ा हो
तो भी उतना ना भाता कुछ जितना सीधा- सादापन है
शिव की शक्ति शिव की तपस्या शिव का वैभव शिव का तांडव
सब कुछ सच है पर भक्तों को भाता उनका भोलापन है
आशुतोष क्या मॉंगूं तुमसे जग में सुख- शान्ति को छोड़कर
जितना तुम ने दिया कृपामय ‘कोयली’ तो उस ही में मगन है
- अमिता अजीत ‘कोयली’