विज्ञापन

सब हल होगा

Amit Niranjan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिल को थी उम्मीद यही कि सब हल होगा
        
                                                    
                            
आज नहीं तो कल होगा
बैठे बैठे ख्यालों में
घुमड़ते विचार यही बस आते थे
जो होगा बेहतर होगा
यही आवाज़ लगाते थे
ऐसा तो नहीं है कि कुछ भी नहीं होगा
सफ़ल नहीं तो जरूर विफ़ल होगा

अगर कुछ पाएंगे नहीं तो कुछ सीखेंगे
जीवन के नए अनुभव में झाकेंगे
कभी कभी हंसी भी खुद पर आती थी
संभावनाएं उलझ कहीं जाती थी
राय किसी से लेना लगता था
ऐ उनका दखल होगा
फिर भी मेहनत करते रहे
अंजामों की फिक्र छोड़ के
जब इरादा इतना अटल होगा
क्योंकि दिल को थी उम्मीद
यही कि सब हल होगा
आज नहीं तो कल होगा


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10845 कविताएं

View Profile

Saurabh Joshi

2 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7356 कविताएं

View Profile