विज्ञापन

फिर निशामुख की लालिमा में वो समा जाता है

Amit Ji

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            उषा की लालिमा में सुबह उतर आती है
        
                                                    
                            
धूप-छाँव की लहरों में तैरने से पहले
सुबह खत्म हो जाती है
दिन तैरते हुए आगे तक जाता है
फिर निशामुख की लालिमा में वो समा जाता है

रात के समंदर में सब कुछ विलीन हो जाता है
केवल एक रोशनी स्रोत दिखता है
जिससे एक रौशनी तैरती हुइ धरती पर उतरती है,
जिसे कोई छू नहीं सकता, केवल देख सकता है,
और फिर वह प्रकाश स्रोत उसे अपने पास बुला लेता है।
लालिमा के आने से पहले वो स्रोत भी ओझल हो जाता है

फिर नए रुप मे प्रकाश स्रोत से उषा की किरणे क्षणिक अस्तित्व लिए फिर से जमी पर आती है

शायद यही जिन्दगी है
पुनरावृत्ति के साथ अपनी भुमिका।

यह बधन नहीं वरदान है
प्रकृति का अमृत ज्ञान है
सब कुछ जल-थल-नभ मे विद्यमान है
इसी मे उलझी सबकी जान है
- अमित कुमार पांडेय
26 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11253 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile