विज्ञापन

चाँद, चाँदनी और तेरे बिन।

Amit Ji

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रात को रोक दूँ, आने न दूँ दिन,
        
                                                    
                            
एक पल न कटे चाँद, चाँदनी और तेरे बिन।

ये टिमटिमाते तारे और भी लगे प्यारे,
चाँद से निकले जब रोशनी के फव्वारे।
अंधेरों में जगमग उजाले हों, पास न आए दिन,
रात को रोक दूँ, आने न दूँ दिन,
एक पल न कटे चाँद, चाँदनी और तेरे बिन।

नदियों का संगीत और हवाओं की मद्धम चाल,
इन दोनों के जादू में चाँदनी लगे और भी बेमिसाल।
रह न पाऊँ मैं एक पल भी इनके बिन,
रात को रोक दूँ, आने न दूँ दिन,
एक पल न कटे चाँद, चाँदनी और तेरे बिन।

वक्त को बाँध दूँ, आने न दूँ सवेरा,
चाँद को डूबने न दूँ, हाथों में बस हाथ हो तेरा।
प्यारी चाँदनी, प्यार के हों हर पल-छिन,
रात को रोक दूँ, आने न दूँ दिन,
एक पल न कटे चाँद, चाँदनी और तेरे बिन।
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile