विज्ञापन

"प्रेम मार्ग"

Aman Pal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीवंत प्रेम है मुक्ति मार्ग
        
                                                    
                            
‎जिंदा दिल ही करते हैं
‎
‎जो मुर्दा हैं निकृष्ट मार्ग
‎प्रेम को हाला कहते हैं
कालजयी है प्रेम मार्ग
‎राधा राम रमणते राम
‎कालातीत यह मुक्ति मार्ग
‎दिखलाता है असंख्य मार्ग
‎
‎मिले नटवर नागर मीरा को
‎राह दिखाया प्रेम मार्ग
‎वैविध्य वेश दिखाता अपना
‎भक्ति प्रेम का मिलन मार्ग
‎सत्य सनातन के अभिराम
‎मिले तुलसी को राजाराम
‎होता चेतना का सन्मार्ग
‎प्रेम यही था भक्ति मार्ग
‎
‎शंकर का अद्वैत मार्ग
‎ईश्वर अचिंत्य निराकार
‎ममत्व हीन, वह था अव्यक्त
‎माया से हो वह पूर्ण व्यक्त
‎दिगमंडल का वह दिक मार्ग
‎प्रेम का है यह ज्ञान मार्ग
‎-‎अमन पाल

 
11 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

444 कविताएं

View Profile