विज्ञापन

जगह हो दिल में सभी समाया करते हैं

Alok Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अपने पन का लोग यहाँ दम भरते हैं
        
                                                    
                            
अदाकार आला दर्जे के बनते हैं

दर्द दिलों की देहलीजों पर दिखते जो
नयनों में ये पानी बने उफनते हैं

जगह हो दिल में सभी समाया करते हैं
पड़ने को दुमहले भी कम पड़ते हैं

पूछे कोई तो इन फूलों से
लिबास तबस्सुम के ये क्यों पहनते हैं

दुकान ग़मों की चलती जोरों से
ग्राहक इसके रोज नये ही बनते हैं

ऐसा क्या होता है इस पैसे में
इसको पाकर अक्सर लोग बदलते हैं

ठहर सी जाती हैं आँखें ये बारिश में
सिक्के पानी के जब कभी उछलते हैं

है आलोक सोच यही तो हैरत में
पाँव समय के एक जगह ना टिकते हैं
-आलोक
26 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile