विज्ञापन

गाँव की हर गली आने वाले दिनों की तैयारी में जुटी है

Alok Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बारिश की नमी अभी धरती के सीने में बाकी है
        
                                                    
                            
भादों की दुपहरी की धूप अभी तीखी है

मिट्टी और बारिश की मिली जुली खुशबू लिये चलती है
हवा जो खेतों से हो कर गुज़रती है

भादों अब धीमे धीमे अपनी गठरी समेट रहा है
क्वार की दस्तक साफ़ सुनाई देने लगी है

धूप के आगे आकर बादल उसे ढंक लेते हैं
बादलों की ओट से सुनहरी धूप चमकती है

अब खेत उम्मीद से भरने लगे हैं
गाँव की हर गली आने वाले दिनों की तैयारी में जुटी है
-आलोक
6 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile