विज्ञापन

फकीर कुछ कह रहा है ऊपर निगाहें उठाकर

Alok Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खड़े हैं आसमान में लंगर डाले
        
                                                    
                            
जायेंगे बरस कर ही अब अब्र ये काले

दुनियाँ जहान घूम आये हम इनकी खातिर
भटकाते हैं कहाँ कहाँ ये दो वक़्त के निवाले

मंज़िल पर पंहुचने पर सबने शाबाशी दी
किसी को नजर ना आये मगर पाँव के छाले

फितरत ही ऐसी है लोगों की ज़माने में
मिला देते हैं हर बात में ये मिर्च मसाले

फकीर कुछ कह रहा है ऊपर निगाहें उठाकर
सबकी खैर कर तू आसमान वाले

सब छोड़ के यहीं चले जाना सबको
आलोक दौलत कोई कितनी भी कमाले
-आलोक
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile