विज्ञापन

जाने वो हिस्सा मिलेगा, या कुछ और छूट जायेगा

Alka patawari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            किसी ने कहा, घूम आओ,
        
                                                    
                            
ज़िन्दगी से चुरा के कुछ दिन,तरो ताज़ा हो आओ,
पर, मेरा कुछ हिस्सा वहां छूट जायेगा,
ये किसी ने नहीं बताया..
दरिया के पानी में मेरे पैरों के निशान छूट गए,
उस नम हवा में मेरी बेफिक्रीयाँ छूट गयी,
और छूट गाया अपनों के साथ बिताया वो वक़्त...
अब लगता है, उस हिस्से की तलाश में,
फिर से वहीं जाना पड़ेगा...
जाने वो हिस्सा मिलेगा, या कुछ और छूट जायेगा.
-अलका पटावरी
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10926 कविताएं

View Profile

N manglam

391 कविताएं

View Profile