विज्ञापन

राजपथ

AL Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शांत स्वभाव ,
        
                                                    
                            
विशाल तन।
कोलाहल विरक्त ,
करता हूँ शयन।
विटप देते,
शीतल छाया।
पवन डुलाता ,
अविरल पंखा।
कद मेरा लम्बा ,
लम्बाई मेरी शोभा।
तन मेरा चिकना ,
कही कहीं खुरदरा।
पथिक हमें देखता ,
मन में मुस्कराता।
सानिध्य के लिए ,
दौड़ता मेरे साथ।
भले ही हो वाहन ,
उसके हाथ।
मेरे सानिध्य में ,
प्रसन्न रहता वह।
गंतव्य पर पहुँच ,
तारीफ करता वह।
न देखता हूँ निर्धन ,
न देखता धनवाला।
न देखता हूँ गोरा ,
न देखता हूँ काला।
न पूंछता हूँ जाति ,
न देखता हूँ माला।
मैं हूँ भेद भाव रहित ,
राजपथ दिलवाला।
- अशर्फी लाल मिश्र ,कानपुर देहात


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Yunush khan

8144 कविताएं

View Profile

Mamta Tiwari

650 कविताएं

View Profile

dev chauhan

232 कविताएं

View Profile