विज्ञापन

प्रक्षेपण हुआ चंद्रयान तीन का

AL Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्रक्षेपण हुआ चंद्रयान तीन का,
        
                                                    
                            
दूरदर्शन पर भारत उमड़ पड़ा।
श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से,
जब दहाड़ लगाते यान उड़ा।।

एक तरफ थी करतल ध्वनि,
दूजे गड़गड़ाहट यान की।
वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत,
भारत के सम्मान की।।

इक दिन होगा सपना पूरा,
मानव जीवन चांद पर।
होटल होगा बस्ती होगी,
रिश्ते होंगे चांद पर।।

-- लेखक एवं रचनाकार : अशर्फी लाल मिश्र,अकबरपुर, कानपुर।©
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all